न्यूज़लिंक हिंदी। इन दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन तलाक की पीड़ित महिलाएं राम लला के वस्त्र में तैयार करने में लगी हैं। इन वस्त्रों में खूबसूरती के लिए जरी जरदोजी का भी काम किया जा रहा है। यह सभी महिलाएं बरेली के मेरा हक फाउंडेशन के बैनर तले कार्य कर रही हैं, जो पीड़ित महिलाओं के हक के लिए एनजीओ के रूप में काम करता है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। महिलाओं की इच्छा है कि इस मौके पर ये वस्त्र अयोध्या पहुंच जाएं।
बरेली में तीन तलाक पीड़िताएं रामलाल की खूबसूरत वस्त्र बनाने में जुटी है। अपने काम से फ़ारीग होने के बाद सभी तीन तलाक पीड़िताएं रामलला के लिए ड्रेस बनाने जुट जाती हैं। यह सभी महिलाएं मेरा हक फाउंडेशन से जुड़ी हुई है, जो तीन तलाक पीड़िताओं की आवाज बनाकर उनको न्याय दिलाने का काम करती है।
भाजपा सरकार में तीन तलाक पीड़िताओं के चेहरे पर मुस्कान आई है, जिसके चलते वह भाजपा की सरकार से बेहद खुश है। ऐसे में मेरा हक फाउंडेशन ने यह तय किया है कि जब पूरी दुनिया रामलला के स्वागत के लिए जुट गई है तो भला वह कैसे पीछे रहे। लिहाजा उन्होंने भी रामलाल की ड्रेस बनाने का फैसला किया।
ये भी पढ़े: SC ने ठुकराई नेता जी को ‘देश का बेटा’ घोषित करने की मांग वाली याचिका, बताई ये वजह
इस ड्रेस को बनाने वाली महिलाओं का कहना है कि फुर्सत के क्षणों में वह इस ड्रेस को तैयार करती है। इसमें ज्यादातर महिलाएं वह है जो जरी जादोजी का काम करके अपनी जीविका पालन करती हैं। ऐसे में रामलला की ड्रेस में वह जरी जरदोजी का विशेष काम भी करेगी, जिससे उनकी खूबसूरती बढ़ेगी। यह पहला मौका है जब रामलला के लिए तीन तलाक पीड़िताएं वस्त्र तैयार कर रही है। इतना ही नहीं इस पोशाक में कौमी एकता की एक अनोखी झलक भी देखने को मिलेगी, क्योंकि रामलला के लिए मुस्लिम महिलाएं एक खूबसूरत पोशाक को तैयार कर रही हैं।

