आसमान पर थे दूल्हे के अरमान, दुल्हन को लाने के लिए सजी थी बरात… फिर जो हुआ वो आपको भी हैरान कर देगा

मुक्तसर के गांव वड़िंग से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल बिचोलन ने दूल्हे के परिवार से शादी कराने के एवज में 50 हजार रुपये ऐंठ लिए।

0
373

न्यूज़लिंक हिंदी। मुक्तसर के गांव वड़िंग से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल बिचोलन ने दूल्हे के परिवार से शादी कराने के एवज में 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। दूल्हा और परिवार बगैर दुल्हन देखे बरात लेकर बरगाड़ी जाने के लिए तैयारियां करने लगे। वो तो ऐन वक्त पर जब बिचोलन ने करीब दो घंटे तक उनका फोन न उठाया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। दुल्हन के आने के ख्वाब सजाए बैठे दूल्हे व परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया।

ये भी पढ़े: VIDEO: हवा में उड़ा विमान का दरवाजा, 16,000 फीट की ऊंचाई पर निकल गई खिड़की, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

बिचोलन ने दूल्हे परिवार को गुरुवार को बरात लेकर फरीदकोट के गांव बरगाड़ी पहुंचने को कहा था। दूल्हे और उसके परिवार ने न लड़की को और न ही उसके घर को देखा था। बरीवाला पुलिस को दी शिकायत में दूल्हा अर्शदीप सिंह ने बताया कि वह और उसका पिता अंग्रेज सिंह मजदूरी करते हैं। बीस दिन पहले उनके घर पर गांव की ही रहने वाली एक महिला आई और उसके पिता से उसकी शादी के लिए एक लड़की देखी होने की बात कही। उसने कहा कि लड़की की शादी की जिम्मेदारी उसी के पास है, और वो इसके लिए 35 हजार रुपये लेगी।

महिला ने कहा कि वह पांच जनवरी को बरात लेकर फरीदकोट के गांव बरगाड़ी आ जाएं, क्योंकि लड़की वहीं की रहने वाली है। अर्शदीप के अनुसार उसके परिवार ने विवाह की तैयारियां शुरू कर दी। रिश्तेदारों को बुलवा लिया और विवाह की रस्में शुरू हो गईं। तीन जनवरी को बिचोलन ही उसे शगुन लगा गई। जब उन्होंने लड़की परिवार की ओर से शगुन की रस्म में किसी के न आने की बात पूछी तो वो बोली सारी जिम्मेदारी उसकी की है। रस्में वही करेगी। ये कह दस हजार रुपये और ऐंठ लिए।

ये भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir: तीन तलाक पीड़ित महिलाएं बना रही रामलाला के वस्त्र, बरेली में तैयार हो रही पोशाक

शादी की बात से घर में जश्न का माहौल बन गया। तय दिन जब बरात लेकर निकलने लगे तो बिचोलन ने फोन उठाने बंद कर दिए। करीब दो घंटा फोन करते करते वे थक-हार कर बैठ गए। दोपहर करीब तीन बिचोलन उनके घर आई और लड़की के घर से भागने का बहाना बनाने लगी। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने सख्ती दिखाई जिस पर उसने फिर बहाना बनाया कि लड़की के भाई की मौत हो गई है।

अर्शदीप के अनुसार बिचोलन अब बार-बार बयान बदल रही है, जो उसे शक के घेरे में लाता है। उन्होंने बिचोलन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अर्शदीप के अनुसार उनके परिवार का विवाह की रस्मों पर अब तक पौने तीन लाख रुपये का खर्च हो गया है। उधर, थाना बरीवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here