न्यूज़लिंक हिंदी। महेश शर्मा की डायरेक्टेड फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लेकर फैन्स में एक अलग ही क्रेज देखने को ही मिला था। थिएटर्स में तो लोगों ने आतिशबाजी तक कर दी थी, जिसके बाद खुद सलमान खान को अपील करनी पड़ी थी कि वह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
खैर अब ये मूवी अब एक बार फिर से चर्चा में है। ये अपनी ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। कब और कहां देख सकते हैं, आइए बताते हैं
अब शनिवार, 6 दिसंबर को प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘टाइगर 3’ का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की हैं।
जिससे फैन्स एक्साइटेड हो गए। पोस्टर के साथ, कैप्शन में लिखा, ‘हमने दहाड़ सुनी है, टाइगर रास्ते में है, टाइगर 3 प्राइम वीडियो पर जल्द ही आ रहा है।’ हालांकि इसके साथ उन्होंने रिलीज डेट अभी तक नहीं बताई है। जबकि ऐसा इतिहास रहा है कि प्राइम वीडियो, अचानक से ही रिलीज डेट्स देता है या फिर अपने मन मुताबिक, रिलीज कर देता है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म 26 जनवरी के आसपास रिलीज हो सकती है क्योंकि मूवी में देशभक्ति वाला कंटेंट है। ऐसे में गणतंत्र दिवस से अच्छा मौका शायद ही रिलीज के लिए मिलेगा।

