न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में ट्यूशन जा रही छात्रा को कार सवार युवक ने जबरन अपहरण कर उसके साथ लखनऊ में रेप की वारदात को भी अंजाम दिया।
आरोप है कि पुलिस बयान बदलने के लिए दो दिनों से थाने के चक्कर लगवा रही थी। सुनवाई न होने पर पीड़िता परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गुहार भी लगाई। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने मुकदमा दर्ज करने व जांच के सख्त आदेश दिए हैं।
जिले में पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वॉड की जिले में पोल खुल गई। यहां मसौली थाना क्षेत्र में एक बेखौफ दबंग ने अपने साथी के साथ मिलकर इंटर की छात्रा को रास्ते से अपहरण कर लिया और लखनऊ के एक घर में रेप की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित छात्रा ने आप बीती बताई।
पीड़िता ने बताया कि कार में अपहरण के बाद बेहोशी की दवाई मुंह में सूंघा जिसके बाद वो लखनऊ में अज्ञात जगह पर एक घर में ले जाकर रात भर रेप किया। वहां इस हैवानियत में मोहल्ले की पम्मी नाम की महिला ने भी पूर्ण रूप से सहयोग दिया। 4 जनवरी की रात करीब ढाई बजे होश आने पर वहां से बचने के लिए भागी और टैक्सी की मदद से घर पहुंच सकी।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बच्ची ने रो रो कर घटना की पूरी कहानी बताई जिसके बाद पुलिस से कार्यवाही की मदद भी मांगी। थाने पर पुलिस मदद के बजाय बेटी को धमकाने और थप्पड़ मारने की धमकी देने लगे।
पीड़िता ने बताया कि परिजनों के साथ 5 जनवरी को थाने पर शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने पूरा दिन थाने पर बैठाए रखा और शाम 4 बजे सुबह आने को बोल कर वापस घर भेज दिया। दोबारा 6 जनवरी सुबह पहुंचे थाने पर हल्का दारोगा राकेश यादव और महिला पुलिस कर्मी ने मेरी दी शिकायती पत्र को बदल कर केवल छेड़–छाड़ की बात लिखने का दबाव बनाने लगे।
मना करने पर पुलिस ने धमकी देकर थाने से भगा भी दिया। थाने से सुनवाई न होने पर दोपहर बाद पीड़िता परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। वहीं पीड़िता ने पुलिसिया कार्यवाही न होने पर सुइसाइड करने दी धमकी दे दी।अपर पुलिस अधीक्षक नार्थ चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले पीड़िता की शिकायत पर मसौली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

