Varanasi News :फाइनेंस कंपनी के वाहन सीजर वीर बहादुर सिंह की गोली मारकर करी हत्या,इस घटना से मचा हड़कंप

0
303

न्यूज़लिंक हिंदी। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट के पास ओवरब्रिज पर रविवार की शाम एक फाइनेंस कंपनी के वाहन सीजर वीर बहादुर सिंह को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर मौके पर फूलपुर, बड़ागांव और सिंधौरा थाने की पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। मौके पर छानबीन की पूर्ण रूप से की जा रही है।पलहीपट्टी निवासी वीर बहादुर सिंह एक फाइनेंस कंपनी में वाहन सीजर का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह चारपहिया वाहन में अपने तीन साथियों के साथ सवार था।

वीर बहादुर सिंह को बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप ओवरब्रिज पर एक चारपहिया वाहन सवार लोगों ने रुकने का इशारा किया, वाहन के रुकते ही उसमें सवार लोगों ने वीर बहादुर के सिर को लक्ष्य कर गोली मार दी। इसके बाद सभी मौके से वहां से फरार हो गए।

आनन-फानन वीर बहादुर को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूर्ण रूप से मृत घोषित कर दिया। डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की वजह की जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीम भी तैनात की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here