न्यूज़लिंक हिंदी। करीब एक सप्ताह पहले नोएडा सेक्टर 116 में ईरान की रहने वाली 30 वर्षीय जीनत की चाकू मारकर पूर्ण रूप से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से हत्यारोपी मोके से फरार हो गया।
पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्यारोपी नेपाल भाग सकता है, ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी और भी तेज कर दी गई है। वैसे भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए निगरानी प्रत्येक दिन कड़ी होती जा रही है। बॉर्डर समेत पगडंडियों पर विशेष नजर है। सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिलने पर सीमावर्ती क्षेत्र में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांच और भी तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक , रविवार को भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के नौतनवा-खनुआ मार्ग पर स्थित हरदीडाली चौराहे के पास एसएसबी 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी व खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम आने जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच पूर्ण रूप से की।
इस दौरान नौतनवा और खनुआ की तरफ से आने जाने वाले वाहनों का डिक्की खुलवाकर भी देखा गया। आईडी कार्ड के अलावा जरूरी कागजात जांच की गई। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अलावा नोएडा में ईरानी युवती के हत्यारोपी की तलाश के लिए और भी जांच तेज की गई है। और हर हलचल पर नजर रखी जा रही है।

