UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड, 41 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 14 तक स्कूल बंद, ‘कोल्ड डे’ अलर्ट

कड़ाके की ठंड यूपी में बढ़ रही है। आज गुरूवार को मौसम विभाग ने 41 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसी साथ ही हवा भी चल रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग अलाव जलाने को मजबूर हैं।

0
272

न्यूज़लिंक हिंदी। कड़ाके की ठंड यूपी में बढ़ रही है। आज गुरूवार को मौसम विभाग ने 41 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसी साथ ही हवा भी चल रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग अलाव जलाने को मजबूर हैं। बतों दें कि यूपी में बीते दिन अधिकतम तापमान 13 से 19 और न्यूनतम 5 से 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। जिसके बाद आज गुरुवार को 41 जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े : Kangana Ranaut: बिलकिस बानो केस पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रनौत, तैयार है स्क्रिप्ट, ओटीटी प्लैटफॉर्म्स नहीं दे रहे साथ!

सर्दी ने लोगों का जीना किया मुहाल
उत्तर प्रदेश में इन दिनों सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने गलन बढ़ा दी है। राजधानी लखनऊ में बारिश के असर की वजह से लोग कांपने को मजबूर हैं तो वहीं वाराणसी से नोएडा तक लोगों का सर्दी की वजह से बुरा हाल हैं, मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जगहों पर कोहरा पड़ने के आसार जताए गए हैं, और कहीं-कहीं शीत दिवस रहने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में 12 जनवरी से 15 जनवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा और फ़िलहाल कोहरे से भी राहत के आसार नहीं है। यूपी में आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। अगले 48 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है। यूपी में आज सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच में आज अत्यधिक ठंडा दिन रहने के अनुमान है।

ये भी पढ़े : भारत से पंगा लेकर पछता रहा मालदीव, घुटनों पर आई ट्रैवल इंडस्ट्री, पत्र लिखकर मांगी माफी, कहा- अब और न रूठो

मौसम विभाग आज मेरठ, भीमनगर, मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, औरैया, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बाँदा, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, श्रावस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ का 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here