न्यूज़लिंक हिंदी। कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, जिन्हें ‘आयरन लेडी’ भी कहा जाता है। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनीं रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सालों से चल रहे है बिलकिस बनो केस पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है। वह इस केस पर कई सालों से रिसर्च कर रही थीं। बिलकिस बानो केस को लेकर भी इस समय चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर बड़ा फैसला सुनाते हुए 11 दोषियों की रिहाई को खारिज कर दिया है।
ये भी पढ़े : भारत से पंगा लेकर पछता रहा मालदीव, घुटनों पर आई ट्रैवल इंडस्ट्री, पत्र लिखकर मांगी माफी, कहा- अब और न रूठो
कंगना ने बताया तैयार है फिल्म की स्क्रिप्ट
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने कंगना रनौत को टैग करते हुए लिखा कि, ‘कंगना रनौत मैम महिला सशक्तिकरण के प्रति आपका जुनून बहुत उत्साहजनक है। क्या आप एक सशक्त फिल्म के साथ बिलकिस बानो की कहानी बताना चाहेंगे?’ इस पर रिप्लाई करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘मैं कहानी बनाना चाहती हूं। मेरे पास स्क्रिप्ट तैयार है। मैंने उस पर तीन साल तक रिसर्च और काम किया है।’ इसके साथ ही कंगना ने ये भी बताया कि टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से उन्हें सपोर्ट नहीं मिल रहा है।’
I want to make that story I have the script ready, researched and worked on it for three years but @netflix , @amazonIN and other studios wrote back to me that they have clear guidelines they don’t do so called politically motivated films, @JioCinema said we don’t work with… https://t.co/xQeVfc3SyI
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 9, 2024
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नहीं कर रहे सपोर्ट?
कंगना रनौत ने आगे लिखा, ‘नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम इंडिया और अन्य स्टूडियोज ने मुझे लिखा कि उनकी गाइडलाइंस हैं कि वे तथाकथित राजनीति से प्रेरित फिल्में नहीं बनाते हैं। जियो सिनेमा ने कहा कि हम कंगना के साथ काम नहीं करते हैं क्योंकि वह बीजेपी को सपोर्ट करती हैं और जी मर्जर के दौर से गुजर रहा है। अब मेरे पास क्या विकल्प हैं?’
ये भी पढ़े : यूपी में मदरसा टीचरों के लिए आई बुरी खबर, अब नहीं दिया जाएगा मानदेय, योगी सरकार ने कर दिए आदेश जारी
क्या है बिलकिस बनो केस?
दरअसल गुजरात में 2002 में हुए दंगों के दौरान बिलकिस के परिवार पर भीड़ ने हमला कर दिया था। भीड़ ने बिलकिस बानो के साथ रेप किया था। तब बिलकिस 5 महीने की गर्भवती थीं। इतना ही नहीं, भीड़ ने उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या भी कर दी थी। बाकी 6 सदस्य वहां से भाग गए थे। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने 11 को दोषी ठहराया था और उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इनमें से एक दोषी ने गुजरात हाईकोर्ट में अपील दायर कर रिमिशन पॉलिसी के तहत उसे रिहा करने की मांग की थी। गुजरात हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गुजरात सरकार से फैसला लेने के लिए कहा था। गुजरात सरकार ने सभी 11 दोषियों को पिछले साल बरी कर दिया था।

