Kannauj News: गुरसहायगंज के सराफ लूट और हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की हुई मुठभेड़, एक की हुई मौत दूसरा हुआ घायल

0
201

न्यूज़लिंक हिंदी। कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में पांच दिसंबर की शाम सराफ से लूट और हत्या की वारदात पूर्ण रूप से हुई थी। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

वारदात में शामिल दो बदमाशों की आज पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को ही गोली लगी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वहीं, मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी पूर्ण रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की मुठभेड़ में जिन्हें गोली लगी है, उसमें दोनों बदमाश समधन कस्बा के ही रहने वाले थे। उनकी पहचान इजहार और तालिब के रूप में हुई है। इजहार की मौत हो गई, जबकि तालिब गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

इस मुठभेड़ में गुरसहायगंज कोतवाली के दो सिपाही अमन कुमार और विमल घायल हुए हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने मौके पर पहुंच कर मुठभेड़ की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here