Gorakhpur :तीन दिनों तक ई-डिस्ट्रिक्ट का सर्वर पूरे प्रदेश में काम ने करने से,28 हजार आवेदन लटके

0
272

न्यूज़लिंक हिंदी। गोरखपुर सदर तहसील में आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र के करीब 28 हजार से ज्यादा आवेदन पूर्ण रूप से लटके हुए हैं। इसके चलते पुलिस भर्ती परीक्षा और छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

तहसील प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि तीन दिनों तक सर्वर के काम न करने और अब उसके स्लो होने से आवेदन पूर्ण रूप से लंबित हुए हैं।

हालात यह कि सप्ताह भर में जहां प्रमाणपत्र बन जाने चाहिए, एक महीने से ज्यादा समय होने के बाद अभी तक आवेदन लेखपाल तक ही नहीं पहुंच पाए हैं। अभ्यर्थी लेखपाल से लेकर तहसीलदार कार्यालय का बराबर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है।

बुधवार की दोपहर एक बजे थे। तहसील के काउंटर नंबर 16 के बाहर प्रमाणपत्र लेने वालों की बहुत ज्यादा भीड़ लगी थी। काफी समय तक इंतजार करने के बाद उन्हें निराशा ही हाथ लगी। नौसड़ इलाके से आए विकास एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर आय प्रमाणपत्र की जानकारी लेने के लिए परेशान घूमते फिर रहे थे। फिर उन्हें बताया गया कि लेखपाल के पास जाइए, वहीं पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here