Weather News: दिल्ली समेत उत्तर भारत को भी ठिठुराएगी कड़ाके की ठंड, कोहरा करेगा परेशान जानिए मौसम का हाल Weather

0
266

न्यूज़लिंक हिंदी। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक सुबह और रात के समय काफी घना कोहरा रहेगा। इसका सीधा असर ट्रेन और हवाई यातायात के साथ सड़क पर यात्रा पर भी दिखाई देगा। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में दो दिन कोल्ड डे की स्थिति और भी बनी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

कोहरा अब और भी ज्यादा करेगा परेशान

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा रहेगा। इसका सीधा असर ट्रेन और हवाई यातायात के साथ सड़क पर यात्रा भी दिखाई देगा। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में दो दिन कोल्ड डे की स्थिति पूर्ण रूप से बनी रहेगी।

तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप द्वीपों में बारिश के आशंका

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन दिन यानी 15 जनवरी तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूर्ण रूप से संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

बीती रात रही जम्मू में सीजन की सबसे सर्द

जम्मू में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। जम्मू में रात का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही श्रीनगर में माइनस चार डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 3.2 डिग्री, लेह में माइनस 11.2 डिग्री, कटड़ा में 6.2 डिग्री सेल्सियस पूर्ण रूप से दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here