निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू और सांसद बृजभूषण शरण को जान से मारने की धमकी मिली है। संजय सिंह को आए फोन पर उन्हें कुश्ती संघ से दूरी बनाने और अध्यक्ष पद से हट जाने के लिए धमकाया गया।

0
274

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू और सांसद बृजभूषण शरण को जान से मारने की धमकी मिली है। संजय सिंह को आए फोन पर उन्हें कुश्ती संघ से दूरी बनाने और अध्यक्ष पद से हट जाने के लिए धमकाया गया। फोन करने वाले ने पहले गाली गलौज किया फिर धमकी दी। संजय सिंह ने वाराणसी के भेलूपुर थाने में धमकाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है, पुलिस धमकी वाले नंबर की जांच करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़े: Kanpur: दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे रक्षा मंत्री, श्याम नगर के हरिहर धाम में गुरु हरिदास महाराज का लिया आशीर्वाद

पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह को 12 जनवरी की रात 8.30 से नौ बजे के बीच उनके दोनों फोन नंबरों पर अनजान नंबर से फोन आया। अनजान फोन नंबर होने से उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर 13 जनवरी को दोपहर में उसी नंबर से पुनः फोन आया तो उन्होंने रिसीव किया। फोन उठाते ही फोन करने वाला गाली व जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद डरकर मैंने (संजय सिंह) फोन काट दिया। पुन: उसी नंबर से फोन आने पर हमने पूछा कि क्या बात है तो फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व संजय सिंह को धमकाने लगा।

ये भी पढ़े: Kanpur: उप्र और बंगाल के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा रणजी ट्राफी मैच, भुवनेश्वर कुमार ने 8 विकेट लेकर मचाया तहलका

इस मामले में संजय सिंह की ओर से शनिवार को थाने में तहरीर दी गई। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस मामले की विवेचना दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज अनुराग मिश्रा को दिया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विवेचना की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here