Telangana: भाजपा संगठन ने किया बड़ा बदलाव चंद्रशेखर की राजस्थान से हुई विदाई, बनाए गए तेलंगाना के प्रदेश महामंत्री

0
417

न्यूज़लिंक हिंदी। भाजपा ने राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव किया है,राज्य के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर को अब तेलंगाना की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सौंपी गई है। ऐसे में अब राजस्थान में उनकी जगह नए प्रदेश महामंत्री की नियुक्ति की गई।

वहीं, सोमवार को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने चंद्रशेखर को तेलंगाना प्रभार का खत सौंपा गया। राजस्थान भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश संगठन में चल रही बदलाव की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है।

6 साल से राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री का जिम्मा संभाल रहे चंद्रशेखर की विदाई हो गई,वहीं, उन्हें तेलंगाना संगठन महामंत्री की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि चंदशेखर पिछले छह साल से राजस्थान में संगठन का काम मजबूती से देख रहे थे। चंद्रशेखर के संगठनात्मक नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2023 हुआ, जिसमें भाजपा को भारी बहुमत से जीत मिली।

बताया जा रहा है कि चुनावी नतीजों के बाद चंद्रशेखर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई जिम्मेदारी की मांगी थी,इसके बाद अब चंद्रशेखर को तेलंगाना की जिम्मेदारी दे दी गई है।

हालांकि, भाजपा में इसकी चर्चा पहले से थी कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर को कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, इस बाबत खुद चंद्रशेखर ने केंद्रीय नेतृत्व से बात भी की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि राजस्थान में उनको बेहद लंबा समय हो चुका है।

ऐसे में अब उन्हें कोई नई जिम्मेदारी को ही सौंपी जाए, गौर हो कि 2014 में चंद्रशेखर नरेंद्र मोदी के साथ बनारस संसदीय सीट पर पूरी सक्रियता से काम किए थे, तभी वो चर्चा में आए और फिर उन्हें राजस्थान की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सौंपी गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here