न्यूज़लिंक हिंदी। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नागालैंड पहुंच गई है। नागालैंड की राजधानी कोहिमा के विस्वेमा से आज न्याय यात्रा आगे बढ़ेगी। न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। कल मणिपुर के कई इलाकों से राहुल की न्याय यात्रा निकली थी। 20 मार्च चलने वाली कांग्रेस की इस यात्रा में जगह-जगह लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने नारेबाजी की।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi met the locals in Kohima, Nagaland this morning as Bharat Jodo Nyay Yatra resumed from here on the third day of its journey today.
(Video: Congress) pic.twitter.com/BpZ91RMNzH
— ANI (@ANI) January 16, 2024
ये भी पढ़े: Ram Mandir: सचिन और विराट के बाद अब MS Dhoni को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण
कोहिमा से यात्रा शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘यह नेशनल हाइवे 29 है और आप इसकी हालत देख सकते हैं। प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन इस सड़क में सिर्फ गड्ढे हैं और यह नेशनल हाइवे है। राहुल गांधी दोपहर एक बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।’

