UP School Closed: बढ़ती ठंड के कारण जिले में बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, जानें अब कब से खुलेंगे

जहां एक तरफ प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में अब यहां स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। यहां तक की केंद्रीय विद्यालय में भी 20 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

0
371

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार ने छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी है। जहां एक तरफ प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में अब यहां स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। यहां तक की केंद्रीय विद्यालय में भी 20 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इसके बाद 21 तारीख को रविवार और 22 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। इसको लेकर हाल ही में प्रदेश सरकार ने यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इस दौरान प्रदेश भर में सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। पूरे प्रदेश में इस दिन शराब नहीं बिकेगी। बीते दिनों सीएम योगी ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।

ये भी पढ़ें: Varanasi: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए जानें किन गांवों का किया गया चयन

इस क्लास के बच्चों को जाना होगा स्कूल
डीएम के आदेशानुसार, जिले के सभी सरकारी/गैर-सरकारी/प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 18 जनवरी तक छुट्टी की जाती है। वहीं, कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास चलाने का आग्रह किया गया है। साथ ही कहा गया है कि जिन स्कूलों में क्लासेज चल रहे हैं उन्हें सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोला जाए।

ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहन कर आएं
जिलाधिकारी ने आदेश में साफ शब्दों में कहा है कि ऐसे छात्रों की क्लासेज में ठंड से बचाव की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी इसलिए हर कक्षा में टेम्परेचर मेनटेन रखने के लिए क्लासेज में हीटर आदि का उपयोग करें। ठंड के दौरान किसी भी छात्र को यूनिफॉर्म पहनने की बाध्यता खत्म करने को भी कहा गया है। साथ ही सलाह दी गई है कि बच्चे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहन कर आएं।

ये भी पढ़ें: Kerala: परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण, PM मोदी ने केरल के लोगो से की खास अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here