Varanasi: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए जानें किन गांवों का किया गया चयन

जिला स्तरीय कमेटी द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। कमेटी ने इन पांच ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन और स्थलीय निरीक्षण में इनके द्वारा कराए गए कार्यों के अनुसार अंक दिए हैं।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। बता दे कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने चयनित पंचायतों की सूची शासन को भेज दी है। इसके बाद राज्य स्तरीय कमेटी की मुहर लगने के बाद ही पुरस्कार की घोषणा होगी।

जानकारी के लिए बता दे कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में गरीबी मुक्त, स्वस्थ, बाल मैत्री, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छ और हरित, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन व महिला हितैषी गांव समेत नौ बिंदुओं पर अच्छा काम करने वाली 35 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

कराए गए कार्यों के अनुसार अंक दिए हैं
जिला स्तरीय कमेटी द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। कमेटी ने इन पांच ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन और स्थलीय निरीक्षण में इनके द्वारा कराए गए कार्यों के अनुसार अंक दिए हैं। साथ ही इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। राज्य स्तरीय कमेटी से मोहर लगने के बाद पुरस्कार मिलेगा।

योजना के तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत को 12 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 10 लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार में आठ लाख रुपये, चतुर्थ पुरस्कार में सात लाख रुपये और पंचम पुरस्कार में चार लाख रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :Delhi-NCR: इस सप्ताह से मदर डेयरी ने उतारा भैंस का दूध, जानें कीमत

मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए पांच ग्राम पंचायतों का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जल्द ही पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।
          – आदर्श पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here