Ayodhya: रामलला के ठाठ होंगे निराले, पांच हजार से अधिक तैयार किये गए वस्त्र, जानें पूरी खबर

पूरे देशभर से रामलला के लिए रोजाना उपहार भेजे जा रहे हैं। बता दे कि रामलला रोजाना नए कपड़े पहनते हैं, दिन के हिसाब से उनके लिए वस्त्र तैयार किए जाते हैं।

0
312

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के दिन जैंसे नजदीक आ रहे है। उतना ही भक्तों के अंदर प्रभु राम के लिए भक्ति भाव दिख रही है और ऐसे में रामलला के ठाठ-बाट निराले होते जा रहें। रामलला के नए वस्त्र की बात करें तो अब तक उनके लिए पांच हजार से अधिक वस्त्र तैयार किए जा चुके हैं। पूरे देशभर से रामलला के लिए रोजाना उपहार भेजे जा रहे हैं। बता दे कि रामलला रोजाना नए कपड़े पहनते हैं, दिन के हिसाब से उनके लिए वस्त्र तैयार किए जाते हैं।

करीब एक हजार वस्त्र तैयार कर चुके
90 के दशक से रामलला के वस्त्र सिल रहे दर्जी भगवत प्रसाद ने बताया कि पूरे देश से उनके पास रामलला का वस्त्र बनवाने के लिए फोन आ रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, मुंबई व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग फोनकर रामलला के लिए वस्त्र बनाने का आर्डर दे रहे हैं। पिछले डेढ़ माह में वे रामलला के लिए अब तक करीब एक हजार वस्त्र तैयार कर चुके हैं। भगवत प्रसाद ने बताया कि भगवान रामलला के लिए कपड़े सात दिन के हिसाब से तैयार होते हैं।

आगे बताया कि इस पर करीब दस हजार रुपये खर्च होते हैं। एक सेट में तीन पर्दे, एक बड़ा बिछौना, एक छोटे बिछौना, छह दुपट्टा और रजाई शामिल होती है। विहिप के शरद शर्मा बताते हैं कि पांच हजार से अधिक वस्त्र रामलला के लिए तैयार हैं। सोने, चांदी व रत्न जड़ित वस्त्र भी रामलला को भेंट किए जा रहे हैं।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला सोमवार को सफेद, मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को हल्का गुलाबी, शनिवार को नीला व रविवार को लाल गुलाबी वस्त्र धारण करते हैं।

ये भी पढ़ें :Manipur Violence: इंफाल में हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सीएम के खिलाफ की नारेबाजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here