न्यूज़लिंक हिंदी। बौखलाए हुए पाकिस्तान ने गुरुवार को ईरान पर पलटवार किया है। दरअसल, पाकिस्तानी वायुसेना ने ईरान की सीमा में घुसकर गुरुवार को कथित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। जो की आतंकी ठिकाने बलोच विद्रोहियों के थे, जो पाकिस्तान में वांछित थे। पाकिस्तान का यह कदम ईरान द्वारा ब्लूचिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद आया है, जिसमें ईरान की वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में आतंकी संगठन जैश अल अदल के दो ठिकानों पर हमला किया था। इसे लेकर पाकिस्तान ने कड़ी नाराजगी जताई थी और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ईरान में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक का दावा किया है।
Breaking —- Pakistan Air Force has conducted airstrikes on Baluch separatist camps inside Iran. The move comes a day after Iran claimed to have targeted militants inside Pakistani territory, a claim rejected by Pakistan, citing civilian casualties.
— Salman Masood (@salmanmasood) January 18, 2024
ये भी पढ़े : Chandigarh Mayor election: 11 बजे से शुरू होगा मतदान, BJP के खिलाफ INDIA अलाइंस की पहली चुनौती
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि ‘इस सुबह पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान-ओ-ब्लूचिस्तान प्रांत में आतंकियों के ठिकानों पर मिलिट्री स्ट्राइक की। इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए हैं। खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन को ‘मार्ग बर सर्माचार’ नाम दिया गया।’ पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘बीते कई सालों से हम इसे लेकर ईरान से बात कर रहे थे। लगातार ईरान के सामने अपनी चिंताएं जाहिर की कि कैसे ईरान का गैर प्रशासित इलाका आतंकियों की पनाहगाह बन गया था। पाकिस्तान ने इसे लेकर ईरान को कई बार डॉजियर भी सौंपा था। साथ ही आतंकी गतिविधियों के कई सबूत भी दिए गए थे।’
Preliminary footages after Pakistani strikes on IRAN. pic.twitter.com/6DUxNuEcQc
— The Pakistan Daily (@ThePakDaily) January 18, 2024
बीते दिन ईरान की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कहा था कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने बुधवार को ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की और उनसे कहा कि पाकिस्तान की सीमा में 16 जनवरी को किया गया हमला ना सिर्फ पाकिस्तान की संप्रभुता पर हमला है बल्कि यह अंतराष्ट्रीय कानूनों का भी उल्लंघन है और साथ ही पाकिस्तान और ईरान के द्विपक्षीय संबंधों के भी खिलाफ है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि विदेश मंत्री ने ईरानी विदेश मंत्री से कहा कि एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के रिश्तों को गंभीर नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के पास इस उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने का अधिकार है। बयान में कहा गया कि ‘आतंकवाद से इस क्षेत्र के सभी देश जूझ रहे हैं और इससे निपटने के लिए साथ मिलकर समन्वित तरीके से कार्रवाई करने की जरूरत है।’
ये भी पढ़े : Manipur Violence: इंफाल में हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सीएम के खिलाफ की नारेबाजी
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि ‘एकतरफा कार्रवाई से क्षेत्रीय शांति खतरे में पड़ सकती है। किसी भी देश को इस खतरनाक रास्ते पर नहीं चलना चाहिए।’। इससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया है और पाकिस्तान ने ईरान के राजदूत को निष्कासित कर दिया है और साथ ही ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने भी ईरान पर जवाबी कार्रवाई की है।

