न्यूज़लिंक हिंदी, हरिद्वार। अयोध्या जा रही कलश यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत कर अनोखी मिसाल पेश की। यात्रा का स्वागत करने के लिए महिलाएं ठीक दो बजे सीआरपीएफ गेट के पास हाईवे पर पहुंच गई थीं। ये सभी सड़क किनारे खड़े होकर यात्रा का इंतजार करती रहीं। आपको बता दे की ये महिलाएं किसी राजनैतिक दल से भी नहीं जुड़ी थीं।
पूछने पर महनाज बोलीं, हमें मोदी सरकार की नीतियां पसंद हैं। यह सरकार महिलाओं के लिए अच्छे काम कर रही है। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर ही यात्रा का स्वागत करने यहां पहुंचीं हैं। सभी महिलाएं अपने हाथों में फूल लिए खड़ीं थीं।
जानकारी अनुसार अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली खां, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक फैसल मुमताज, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रऊफ अली पाशा, ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां और सपा नेता आजम खां का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। फरहत अली खां और फैसल मुमताज बोले, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया, यह अच्छी बात है। हम इसका स्वागत करते हैं।
ये भी पढ़ें : शिवपाल का बड़ा बयान, बोले- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है
बता दे कि रामपुर में मुस्लिम आबादी 50 प्रतिशत से ज्यादा है। यही कारण है कि यहां सांसद और विधायक भी ज्यादातर मुसलमान ही बनते रहे। आजादी के बाद पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में महान क्रांतिकारी मौलाना अबुल कलाम आजाद सांसद चुने गए और देश के पहले शिक्षा मंत्री बने।
ये भी पढ़ें : UAE: जल्द पूरा होने वाला है अबु धाबी में हिंदू मंदिर का निर्माण, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

