न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को पूर्ण रूप से गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके में महिला के लिव-इन पार्टनर द्वारा उसकी ही नाबालिग बेटी से रेप का मामला पूर्ण रूप से सामने आया है, उत्तरी दिल्ली से रिपोर्ट की गई घिनौनी घटना का विवरण साझा करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 14 जनवरी को 29 वर्षीय अंकित यादव के खिलाफ बुराड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 और 506 और 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी को दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूर्ण रूप से जेल भेज दिया है, महिला ने पुलिस को बताया की वह बीते साल 14 जुलाई को अपने बच्चों को घर पर छोड़कर अस्पताल आई थी। उसी दौरान आरोपी अंकित ने बच्चों के घर पर अकेले होने का फायदा उठाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को घिनोना अंजाम दिया।
आरोपी ने कई बार इस घटना को अंजाम दिया, जिसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी, पुलिस ने महिला की शिकायत और नाबालिग पीड़िता के बयान और उसकी मेडिकल जांच की रिपोर्ट के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही पीड़िता की मेडल काउंसलिंग भी कराई गई, जिसके आधार पर केस को दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

