न्यूज़लिंक हिंदी। देशभर में इस समय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चाएं जोरों-शोरों से चल रही हैं। अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि राम मंदिर के इस खास कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या से सीधा लाइव प्रसारण सिनेमाघरों में भी प्रसारित किया जाएगा।
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इस समय लगातार सुर्खियां बनी हुई है। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। इस बीच इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है।
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन का खास कार्यक्रम रखा गया है। इस तारीख का लोग बड़े ही बेसब्री से ही इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सिनेमाघरों में लाइव प्रासरण की खबर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी को बढ़ा दिया है।
दरअसल ऑनलाइन टिकट बुकिंग एप बुक माय शो ने इस विशेष कार्यक्रम के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके चलते सिनेमाघरों में राम मंदिर उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग दिखाई जाएगी। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इसके लिए थिएटर में एडवांस बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
जबकि चेन्नई और कोलकाता में अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर और मुंबई से हैं तो आप इसके लिए बुकिंग तुरंत कर सकते हैं।

