Ram Mandir: आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म पर की चेकिंग, हाईअलर्ट पर सेंट्रल स्टेशन

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेंट्रल स्टेशन को हाईअलर्ट पर रखा गया है। दरअसल, रेलवे पुलिस को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

0
301

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेंट्रल स्टेशन को हाईअलर्ट पर रखा गया है। दरअसल, रेलवे पुलिस को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसको लेकर आरपीएफ, जीआरपी ने डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते के साथ स्टेशन के हर प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने पहुंचकर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत की।

ये भी पढ़े: 22 जनवरी को हाफ डे लीव पर Delhi AIIMS की नहीं बंद होंगी ओपीडी सेवाएं, अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला

22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा के वृहद कार्यक्रम को लेकर सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी, अनवरगंज, पनकी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस ने स्टेशनों की सुरक्षा खंगाली। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार भी भारी फोर्स के साथ स्टेशन पहुंचे। इस दौरान निरीक्षण कर यात्रियों से बात करके टोह ली।

आरपीएफ प्रभारी कानपुर सेंट्रल, जीएमसी प्रभारी सुरुचि शर्मा, अनवरगंज प्रभारी ओमप्रकाश, पनकी आरपीएफ प्रभारी सतेंद्र यादव ने जीआरपी के साथ डॉग स्क्वाड की टीम लेकर चप्पा-चप्पा खंगाला। इस दौरान सुरक्षा बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े: Bollywood: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचीं Kangana, जगद्गुरू रामभद्राचार्य से की मुलाकात, बोलीं- आज पूरा देश भावुक है

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्मों, फुटओवर ब्रिज, सुरंग रास्तों और सिटी व कैंट साइड सरकुलेटिंग एरिया में आरपीएफ प्रभारी डीपी सिंह और जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह की अगुवाई में तलाशी अभियान चलाया गया। यात्रियों से अपील की गई है कि हेल्पलाइन नंबर 139 पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here