Bollywood: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचीं Kangana, जगद्गुरू रामभद्राचार्य से की मुलाकात, बोलीं- आज पूरा देश भावुक है

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई फिल्मी सितारे शामिल होने वाले हैं। वहीं अब धीरे-धीरे कर सेलेब्स अयोध्या पहुंच रहे हैं। कंगना रनौत भी राम की नगरी पहुंच चुकी हैं।

0
473

न्यूज़लिंक हिंदी। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई फिल्मी सितारे शामिल होने वाले हैं। वहीं अब धीरे-धीरे कर सेलेब्स अयोध्या पहुंच रहे हैं। कंगना रनौत भी राम की नगरी पहुंच चुकी हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश भावुक है। सदियों बाद रामलला अपने घर में वापस आ रहे हैं। यह बहुत सौभाग्यशाली दिन है। अयोध्या में मौजूद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि इस दिन को बयान करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।

ये भी पढ़े: 22 जनवरी को हाफ डे लीव पर Delhi AIIMS की नहीं बंद होंगी ओपीडी सेवाएं, अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला

उन्होंने कहा कि 22 तारीख को सभी लोग राममय हो जाइए। यह सनातन धर्म के लिए एक यादगार दिन है। अयोध्या हमारी सनातन संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और अब इसका पुराना गौरव वापस लौट रहा है। पूरा देश राममय हो गया है। कंगना प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या में हैं। इस दौरान वह धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग ले रही हैं। उन्होंने जगद्गुरू रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़े: Plane Crash: मास्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान के बदख्शां में क्रैश, अफगान मीडिया ने दी जानकारी

जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य से यह अवसर आया है जब भगवान श्रीराम वापस अपने अयोध्याधाम लौट रहे हैं। एएनआई को इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “हम स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं…अयोध्या में हर जगह फूलों से सजावट हो रही है और लोग भक्ति में लीन हैं…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here