Ayodhya: रामलला मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, परिसर ने श्रद्धालुओं के दर्शन पर लगाई रोक

आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी मात्रा में भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे।

0
459

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह यानी आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी मात्रा में भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। बता दे कि सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं।

अयोध्या में कल संपन्न हुए रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद आज पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में जमा हो गए।

ये भी पढ़ें :Delhi: जामिया में लगे बाबरी के लिए हड़ताल के नारे, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वायरल वीडियो

भीड़ के चलते लिया गया ये फैसला
भोर में मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। मंगलवार सुबह से ही लोग लाइन में लगे हुए हैं। सुबह 10-11 बजे के करीब भीड़ ज्यादा बढ़ने की वजह से राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भक्तों की एंट्री रोक दी गई। भीड़ को काबू करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं अयोध्या आने वाले प्रमुख रास्ते वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here