न्यूज़लिंक हिंदी। मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, लेकिन करीब साढ़े 11 बजे मौसम खुला और धूप निकली। हालांकि दिन ढलते ही फिर से गलन और ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के अंत तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है।
दिन का तापमान रविवार के 12.6 के मुकाबले सोमवार को 4.2 डिग्री चढ़कर 16.8 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त हुई और पारा 7.3 की तुलना में 7.7 डिग्री रहा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन के तापमान में 4 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी के बावजूद गलन रही। तेज हवाओं के कारण ठंड महसूस होती रही। अत्यधिक ठंड व कोहरे के कारण राजधानी को मंगलवार को भी रेड अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।
ये भी पढ़ें :Kanpur: आतिशबाजी की चिंगारी से शॉप में लगी आग, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद
कोहरा और धुंध दोनों रहेगा
उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंडक भी बनी रहेगी। धूप की वजह से हवा की नमी में आठ प्रतिशत की कमी रही। अधिकतम नमी 84 और न्यूनतम 55 प्रतिशत रही। बताया कि 24 के बाद 28 जनवरी तक कोहरा और धुंध दोनों रहेगा। शाम होते ही शीतलहर की तीव्रता बढ़ेगी।

