Israel Hamas War: इस्राइली सेना पर बड़ा हमला, आतंकियों ने एक टैंक पर किया शक्तिशाली विस्फोट, 21 सैनिकों की मौत

इस्राइली सेना के अब तक 200 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। इस्राइली सेना विस्फोट की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि जिस इमारत में विस्फोट हुआ, उनमें भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था।

0
327

न्यूज़लिंक हिंदी। इस्राइली सेना ने बताया है कि कल गाजा में हमास के साथ हुई लड़ाई में उनके 21 सैनिक मारे गए हैं। बता दे कि लड़ाई के दौरान एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में कुछ सैनिक आ गए। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आकर दो इमारतें भी तबाह हो गईं।

एक टैंक पर हमास के लड़ाकों ने आरपीजी से हमला किया। इन सैनिकों की मौत के बाद हमास के साथ लड़ाई में इस्राइली सेना के अब तक 200 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। इस्राइली सेना विस्फोट की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि जिस इमारत में विस्फोट हुआ, उनमें भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था।

मलबे की चपेट में आकर सैनिक मारे गए
इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने बताया- कि कल की घटना में कुल 21 सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि सैनिक सीमा पर करीब 600 मीटर के इलाके में मौजूद थे। सैनिक वहां पर हमास के ठिकानों को तबाह कर रहे थे। शाम करीब चार बजे आतंकियों ने एक टैंक पर आरपीजी से हमला किया। इसी दौरान दो दो मंजिला इमारतों में विस्फोट हो गया। जिसके बाद इमारतें गिर गईं। इन इमारतों के मलबे की चपेट में आकर सैनिक मारे गए।

ये भी पढ़ें :Mizoram: हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान, शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसला

मिस्त्र ने दी चेतावनी
बता दे कि मिस्त्र ने इस्राइल को चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल ने दोनों देशों की सीमा पर मौजूद जमीन के टुकड़े फिलाडेल्फी कॉरिडोर को कब्जाने की कोशिश की तो इससे दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here