Israel: प्राण प्रतिष्ठा का जश्न इस्राइल में भी मनाया गया, भजन-कीर्तन के साथ 300 लोगों को कराया गया भोज

कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने बताया कि इस्राइल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में यह अबतक का सबसे बड़ा कार्यक्रम था। इस्राइल में करीब दो हजार भारतीय रहते हैं।

0
265

न्यूज़लिंक हिंदी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ही शनिवार को इस्राइल के तेल अवीव में तेलंगाना एसोसिएशन ने एक पूजा समारोह आयोजित किया। बता दे कि यह कार्यक्रम तेल अवीव के बीट दानी हॉल में आयोजित किया गया था, जिसमें भजन-कीर्तन भी हुआ।

बता दे कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों भारतीयों ने हिस्सा लिया। इस खास मौके पर करीब 300 लोगों को भारतीय भोजन भी परोसा गया। सोमवार को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

तेलंगाना एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सोमा ने कहा, ‘प्रत्येक हिंदू इस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहा था। मुझे विश्वास नहीं था कि यह दिन भी आएगा।’ कार्यक्रम का संचालन तेलंगाना के डोडल स्वामी ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने बताया कि इस्राइल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में यह अबतक का सबसे बड़ा कार्यक्रम था। इस्राइल में करीब दो हजार भारतीय रहते हैं।

ये भी पढ़ें : WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, जानें कब और किस जगह खेलें जायेंगे टूर्नामेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here