भगवा साड़ी पहने Shilpa Shetty ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का नारा, मंदिर में माथा टेकते समय हुई ये गलती, यूजर्स ने किया ट्रोल

22 जनवरी का दिन अयोध्या समेत पूरे देश के लिए बेहद खास रहा। लगभग 500 सालों बाद भगवान राम अपनी जन्मस्थली में विराजे। इस प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Consecration) में लगभग पूरा बी टाउन शामिल रहा और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

0
483

न्यूज़लिंक हिंदी। 22 जनवरी का दिन अयोध्या समेत पूरे देश के लिए बेहद खास रहा। लगभग 500 सालों बाद भगवान राम अपनी जन्मस्थली में विराजे। इस प्राण प्रतिष्ठा में लगभग पूरा बी टाउन शामिल रहा और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। वहीं, जो सेलेब्स अयोध्या नहीं पहुंच सके, वह मुंबई में रहते हुए ही राम भक्ति में लीन नजर आए। जहां कुछ सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी जताई, वहीं इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने एक अलग अंदाज में इस दिन को सेलिब्रेट किया।

ये भी पढ़े : Delhi News: HC ने विधवा महिला को 29 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति देने वाला आदेश लिया वापस

बता दें कि कल आम से लेकर सेलेब्स तक सभी भक्तिमय थे और मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहे थे। वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी बीते दिन सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए गईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने भगवा रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब शिल्पा मंदिर में माथा टेक रही थीं, तो उन्होंने सिर झुकाते समय अपनी साड़ी के पल्लू को आगे किया और उस पर अपना माथा रखा।

ये भी पढ़े :  भारत में कोविड-19 के 236 नए मामले आए सामने, तीन मरीजों की मौत

मंदिर में माथा टेकते समय अपनी साड़ी के पल्लू को आगे करने की वजह से शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स इस बात पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि माथा विद दुपट्टा, स्किन की रक्षा भी जरूरी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ढकोसला। तीसरे यूजर ने लिखा कि माथा जमीन पर टेका जाता है पल्लू पर नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि माथा टेकते वक्त साड़ी डालनी जरूरी थी?…इसी तरह लोग वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here