PM के उपवास पर कांग्रेस नेता को शकः बोले- बिना खाना खाए कोई भी 11 दिनों तक नहीं रह सकता जिंदा

कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरप्पा मोइली ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। मोइली ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी द्वारा रखे गए 11 दिनों के उपवास पर सवाल उठाए हैं।

0
293

न्यूज़लिंक हिंदी। कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरप्पा मोइली ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। मोइली ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी द्वारा रखे गए 11 दिनों के उपवास पर सवाल उठाए हैं। मोइली का कहना है, क्या सच में उन्होंने व्रत रखा भी था या नहीं। अब कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी पलटवार है।

ये भी पढ़े : VIDEO: ED दफ्तर पहुंचे शरद पवार के पोते रोहित पवार, बेटी सुप्रिया भी गईं साथ, कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात

वीरप्पा मोइली ने कहा है कि उन्होंने एक डॉक्टर से बात की है, जिनका कहना है कि 11 दिनों तक सिर्फ नारियल पानी पर जिंदा रहना संभव नहीं है। अगर पीएम मोदी जिंदा हैं तो क्या है कोई चमत्कार है? बीजेपी के राज्यसभा सांसद लाहर सिंह सिरोया ने कांग्रेस नेता के इस बयान की निंदा करते हुए कहा है कि हर कोई वीरप्पा मोइली की तरह फर्जी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के बजाय भगवान राम में आस्था रखने पर कोई भी जिंदा रह सकता है।

कांग्रेस नेता मोइली ने क्या कहा है?
पीएम मोदी के व्रत पर सवाल उठाते हुए वीरप्पा मोइली ने मंगलवार (24 जनवरी) को कहा, ‘अगर उन्होंने (पीएम मोदी) ने बिना व्रत रखे मंदिर के गर्भगृह में पूजा की होगी तो वह स्थान अशुद्ध हो गया है। वहां अब अलौकिक शक्ति पैदा नहीं होगी। उनका (पीएम मोदी) कहना है कि उन्होंने 11 दिनों तक व्रत रखा है और सिर्फ नारियल पानी का सेवन किया है। उनके चेहरे पर थकान का कोई निशान नहीं था। मैं नहीं, बल्कि लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने व्रत रखा था या नहीं।’

ये भी पढ़े : PM Modi ने UP स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई, जानिए 24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है ये दिन

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मेरे साथ टहल रहे एक डॉक्टर ने कहा कि बिना भोजन के 11 दिन तक जीवित रहना किसी के लिए भी संभव नहीं। अगर कोई जिंदा बच जाता है तो ये चमत्कार है। इसलिए संदेह पैदा होता है कि उन्होंने (पीएम मोदी) व्रत रखा था या नहीं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here