Manipur: असम राइफल्स के जवान ने अंधाधुंध चलाई गोली, दो जवानों की मौत, पांच घायल, पढ़ें पूरी खबर

मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात 15 असम राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारने से पहले अपने साथियों पर लगातार गोली चलाई। बता दे कि इसमें दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य जवान घायल भी हो गए।

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी। मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात 15 असम राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारने से पहले अपने साथियों पर लगातार गोली चलाई। बता दे कि इसमें दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य जवान घायल भी हो गए। घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत स्थिर बताई गई है। घटना मणिपुर के चंदेल जिले में मंगलवार देर रात साजिक तम्पाक इलाके में हुई।

असम पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, असम राइफल्स ने दो जवानों की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की है। जबकि मणिपुर पुलिस ने कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को, मणिपुर के चंदेल जिले के साजिक ताम्पाक स्थित रानाटॉप पोस्ट पर तैनात 15 असम राइफल्स के एक जवान हवलदार सांगपी बाइट ने कई गोलियां चलाईं।

सूत्रों के मुताबिक अपने सहकर्मियों को गोली मारने से पहले शिविर स्थल पर उनके बीच तीखी बहस हुई थी। बहस के दौरान अचानक उसने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें : Republic Day Parade 2024: महिला शक्ति और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन गणतंत्र दिवस परेड में दिखा, वाद्य यंत्रों से लैस होगा महिला दल

इसमें असम राइफल्स के पांच जवान गोली लगने से घायल हो गए। यह भी पता चला है कि दो जवानों ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी असम राइफल्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here