ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, अकेले लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, हो गया ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा दे दिया है।

0
330

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा दे दिया है। ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया है कि टीएमसी लोकसभा चुनाव में अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। ममता के इस ऐलान के साथ ही विपक्षी इंडिया गठबंधन की तस्वीर और भविष्य पर संकट के बादल गहरे हो गए हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को 28 विपक्षी पार्टियां इंडिया गठबंधन के बैनर तले एक मंच पर आई थीं। विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को पटखनी देने, चुनावी चुनौती देने का दम भर रहा था लेकिन अब ममता ने बंगाल में विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया है।

ये भी पढ़े : VIDEO: ‘मुझ पर और FIR दर्ज कर ले असम पुलिस, मैं डरता नहीं’, सीएम हिमंता बिस्वा पर बरसे राहुल गांधी

क्यों बिगड़ी बात?
सीट बंटवारे पर कांग्रेस और टीएमसी के बीच बात नहीं बनी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 10-12 सीटों की मांग कर रही थी लेकिन टीएमसी केवल 2 सीटें देने को तैयार थी। मगर कांग्रेस इस पर राजी नहीं थी। बस यहीं बात बिगड़ गई। सूत्रों के मुताबिक TMC ने कांग्रेस को साल 2019 के लोकसभा में कांग्रेस की जीती दो सीटें बहरामपुर और मालदा दक्षिण देने की पेशकश कर रही थी, लेकिन कांग्रेस इस पर राजी नहीं थी। इस ऐलान के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

अधीर ने दिया था ‘एकला चलो’ का संदेश
बता दें कि बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी ने शनिवार को ‘एकला चलो’ का संदेश दिया था। सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान अधीर ने कहा था कि मैंने लड़ाई कर ही जीत हासिल की है। मेरे लिए लड़ना आखिरी चीज है। मुझे किसी की परवाह नहीं, मुझे राजनीति की परवाह नहीं। मैंने जो किया है वह करके दिखाया है। मैं जानता हूं कि मुझे लड़ना है और जीतना है। मैंने बीजेपी, तृणमूल के खिलाफ जीत हासिल की। 100 बार लड़ने को तैयार है। कांग्रेस सब कुछ कर सकती है।

ये भी पढ़े : PM के उपवास पर कांग्रेस नेता को शकः बोले- बिना खाना खाए कोई भी 11 दिनों तक नहीं रह सकता जिंदा

बंगाल किम जोंग की भूमिका में ममता
बंगाल में टीएमसी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बड़ा बयान दिया। बीजेपी के इस नेता ने कहा कि बंगाल में ममता किम जोंग की भूमिका में हैं। बंगाल में टीएमसी को हटाना बहुत जरूरी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस-टीएमली में छत्तीस का आंकड़ा है। ये स्वार्थों का गठबंधन है। राहुल के लिए ममता क्यों सीट छोड़ेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here