Ujjain: तिरंगे के रगों से सजे महाकाल, देशभक्ति का दिया संदेश

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पं. महेश पुजारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से सजाया गया। आगे बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक पर्वों के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय पर्व भी बनाए जाते हैं।

0
467

न्यूज़लिंक हिंदी, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। बता दे कि आज गणतंत्र दिवस पर भस्मारती के समय भगवान महाकाल के दरबार में शिवभक्त भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे तो वहीं दूसरी और भगवान महाकाल को तिरंगा स्वरूप मे शृंगारित भी किया गया था।

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पं. महेश पुजारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से सजाया गया। आगे बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक पर्वों के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय पर्व भी बनाए जाते हैं। हालांकि महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन समय से ही यह परंपरा देखी जा रही है। भगवान महाकाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे से सजाया जाता है।

देश भक्ति का संदेश दिया
माघ कृष्ण पक्ष की प्रथमा शुक्रवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का तिरंगा स्वरूप में शृंगार किया गया। इसी दौरान बाबा महाकाल के शृंगार में तिरंगे के रगों का उपयोग किया गया था। बाबा महाकाल को भस्म रमाई और मुकुट धारण करवाया गया। बाबा महाकाल के शृंगार ने आज देश भक्ति का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें : Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में हो सकता है ASI सर्वे, जानिए पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here