Mathura: गणतंत्र दिवस पर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी डंडे, मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स

पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर विवाद शांत कराया। फिलहाल गांव में भारी तनाव का माहौल है। दहशत के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। प्रशासन के अधिकार भी मौके पर पहुंच गए हैं।

0
369

न्यूज़लिंक हिंदी, मथुरा। परखम गांव में गणतंत्र दिवस की सुबह दो पक्षों में एक मामूली वाद- विवाद को लेकर जमकर पथराव और लाठी डंडे चले। बता दे कि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर भारी तादाद में पुलिस मौजूद है।

जानें पूरा मामला
बताया जा रहा कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के कुछ लोगों में हल्का विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया। लेकिन शुक्रवार सुबह एक पक्ष के लोग डीजे चला रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट दिया। इसके बाद विवाद तेजी से बढ़ गया। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों और से भीषण पथराव होने लगा। इस दौरान फरसे भी चले। इससे तीन लोग गंभीर घायल हो गए।

हालांकि सूचना मिलते ही आसपास के थानों से पुलिस फोर्स मोके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर विवाद शांत कराया। फिलहाल गांव में भारी तनाव का माहौल है। दहशत के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। प्रशासन के अधिकार भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: Ujjain: तिरंगे के रगों से सजे महाकाल, देशभक्ति का दिया संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here