ज्ञानवापी केस: ASI सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सतर्क हुई आजमगढ़ पुलिस, जगह-जगह किया गया चेकिंग अभियान

शुक्रवार को एसडीएम बूढ़नपुर प्रेमचंद मौर्य, तहसीलदार श्रीराम, क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष सविंद्र राय ने नगर में पैदल मार्च कर क्षेत्र की मस्जिद व आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया।

0
254

न्यूज़लिंक हिंदी। ज्ञानवापी परिसर की एएसआई सर्वे रिपोर्ट बुधवार को सार्वजनिक किया गया था। इसके बाद से आजमगढ़ में पुलिस अलर्ट मोड में है। बता दे कि एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान के साथ ही रूट मार्च भी निकाला गया।

जानें पूरा मामला
ज्ञानवापी की एएसआई सर्वे रिपोर्ट गुरुवार की रात जारी होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है। बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज और गणतंत्र दिवस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर गाड़ियों की चेकिंग के साथ ही रूट मार्च भी किया गया।

शुक्रवार को एसडीएम बूढ़नपुर प्रेमचंद मौर्य, तहसीलदार श्रीराम, क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष सविंद्र राय ने नगर में पैदल मार्च कर क्षेत्र की मस्जिद व आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया। जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस द्वारा छतों पर चढ़कर भी निगरानी की गई।

एसडीएम प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद में मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए हैं। जिसके अंतर्गत 26 व 27 जनवरी को विशेष सतर्कता बरती गई। जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Ujjain: BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here