न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी दी है। यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। इससे पहले रालोद को भी 7 सीटें दी गई हैं।
कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।
‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 27, 2024
सपा मुखिया ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला तय हो चुका है। कांग्रेस और सपा के बीच 3 दौर की बैठक हुई। जानकारी के अनुसार कांग्रेस 20 सीटों पर डिमांड कर रही थी। हालांकि 11 सीटों पर बात फाइनल हो गई है। मौजूजा स्थिति में कांग्रेस के पास यूपी में रायबरेली की ही एकमात्र लोकसभा सीट है।
हालांकि एक सप्ताह पहले ही जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल के साथ सपा की डील फाइनल हुई है। पश्चिमी यूपी की 7 सीटें रालोद के खाते में गई है। सूत्रों के अनुसार मेरठ, मथुरा, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और कैराना की सीटें शामिल हैं। इनमें रालोद को सीटें तो 7 दी गई हैं लेकिन, इनमें से 3 सीटों पर अखिलेश का कैंडिडेट रहेगा, जो कि रालोद के सिंबल पर चुनाव में उतरेगा।
पिछली बैठक में कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद, आराधना मिश्रा मौजूद रहे। वहीं सपा की तरफ से रामगोपाल यादव, जावेद अली खान और उदयवीर सिंह उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार यूपी की हर एक सीट को लेकर चर्चा हुई। दोनों दलों ने आंकड़ों के आधार पर हर सीट पर अपनी बात रखी।

