Lok Sabha Election 2024: यूपी में INDIA गठबंधन की तस्वीर फाइनल, 11 सीटों पर लोकसभा लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव का एलान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी दी है। यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

0
331

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी दी है। यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। इससे पहले रालोद को भी 7 सीटें दी गई हैं।

सपा मुखिया ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

ये भी पढ़े: अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, ‘AAP के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश में बीजेपी, दिया 25 करोड़ का ऑफर’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला तय हो चुका है। कांग्रेस और सपा के बीच 3 दौर की बैठक हुई। जानकारी के अनुसार कांग्रेस 20 सीटों पर डिमांड कर रही थी। हालांकि 11 सीटों पर बात फाइनल हो गई है। मौजूजा स्थिति में कांग्रेस के पास यूपी में रायबरेली की ही एकमात्र लोकसभा सीट है।

हालांकि एक सप्ताह पहले ही जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल के साथ सपा की डील फाइनल हुई है। पश्चिमी यूपी की 7 सीटें रालोद के खाते में गई है। सूत्रों के अनुसार मेरठ, मथुरा, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और कैराना की सीटें शामिल हैं। इनमें रालोद को सीटें तो 7 दी गई हैं लेकिन, इनमें से 3 सीटों पर अखिलेश का कैंडिडेट रहेगा, जो कि रालोद के सिंबल पर चुनाव में उतरेगा।

ये भी पढ़े: US: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, लेखिका जीन कैरोल को मानहानि मामले में चुकाना होगा 692 करोड़ का हर्जाना

पिछली बैठक में कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद, आराधना मिश्रा मौजूद रहे। वहीं सपा की तरफ से रामगोपाल यादव, जावेद अली खान और उदयवीर सिंह उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार यूपी की हर एक सीट को लेकर चर्चा हुई। दोनों दलों ने आंकड़ों के आधार पर हर सीट पर अपनी बात रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here