न्यूज़लिंक हिंदी। बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद विक्की जैन अपनी पार्टी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अभी अंकिता बिग बॉस घर में हैं लेकिन पति विक्की जैन के घर से बाहर आने के बाद पार्टी करने का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही है। उनकी पार्टी में ईशा, सना रईस खान और आयशा खान एक साथ पार्टी करते हुए दिखे। वहीं एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें विक्की एक लड़की के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

विक्की की इस तस्वीर पर मचा बवाल
‘बिग बॉस 17’ में अगर किसी कंटेस्टेंट के सबसे ज्यादा लड़ाई झगड़े हुए हैं, तो वो विक्की (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के। दोनों के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़ा होने के साथ ही दूसरे कंटेस्टेंट्स से भी तू-तू मैं मैं हुई है। बीच में हालात इतने बिगड़े कि घरवालों को शो में आकर समझाना पड़ा गया। अंकिता को विक्की की मनारा (Mannara Chopra) के साथ क्लोजनेस पसंंद नहीं थी। दोनों का इस बात पर झगड़ा भी हुआ था। वहीं, अब एक ऐसी फोटो सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।
विक्की पर भड़के फैंस
विक्की की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस पूर्वा राणा (Purva Rana) के साथ क्लोज फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को बेहद करीब से पकड़े नजर आ रहे हैं। रोमांटिक अंदाज में इनकी फोटो यूजर्स को रास नहीं आई। फैंस ने विक्की को निशाने पर लिया है। एक ने कमेंट किया, ‘दुश्मन मिले हजार, पर विक्की जैसा पति न मिले चिनार।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘इनकी मम्मी को लगता है मेरा बेटा कुछ नहीं करता।’ एक ने लिखा, ‘अब समझ आया अंकिता को हमेशा टेंशन क्यों होती है। विक्की ऐसे कैसे किसी और के साथ पोज दे सकते हैं।’
फिनाले कंटेस्टेंट हैं अंकिता लोखंडे
विक्की जैन टॉप 6 में आकर बाहर हो गए। वहीं, अंकिता टॉप 5 में फिनाले की कंटेस्टेंट हैं। उनका मुकाबला मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी से है।

