Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले UP में BJP प्रभारी के नाम का एलान, बैजयंत पांडा को बनाया यूपी का प्रभारी

कुछ ही महीनों के बाद होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने संगठन को नए सिरे दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने 23 राज्यों के नए प्रभारी के नाम का एलान कर दिया है।

0
300

न्यूज़लिंक हिंदी। कुछ ही महीनों के बाद होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने संगठन को नए सिरे दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने 23 राज्यों के नए प्रभारी के नाम का एलान कर दिया है। इसकी सूची जारी कर दी गई है। पार्टी के ओर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी नए प्रभारी के नाम का एलान किया गया है।

ये भी पढ़े: पूर्वा राणा संग विक्की जैन की फोटो वायरल,भड़के फैंस बोले- ‘इसलिए अंकिता को हमेशा टेंशन होती है’

सबसे ज्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने बैजयंत पांडा को यहां का प्रभारी बनाया है। उड़ीसा के निवासी बैजयंत पांडा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता भी हैं। बीजेपी यूपी में पहले ही सभी 80 सीटें जीतने की बात कह चुकी है।

कौन है बैजयंत पांड
यूपी के प्रभारी बनाए गए बैजयंत पांडा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वो पार्टी के लिए असम और दिल्ली के प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा के प्रभारी के तौर पर काम किया है। इसके अलावा वो ओडिसा से चार बार सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: यूपी में INDIA गठबंधन की तस्वीर फाइनल, 11 सीटों पर लोकसभा लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव का एलान

इसके अलावा बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को फिर से उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। इससे पहले भी वो बीते तीन सालों से राज्य में प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान दुष्यंत गौतम ही पार्टी प्रभारी थे।

बता दें कि बीते लंबे वक्त से यूपी के नए प्रभारी को लेकर कई नामों की अटकलें चल रही थीं। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here