Kanpur: जाजमऊ में लोगों ने बैटरी चोर को पकड़ा, आरोपी को किया गया पुलिस के हवाले

बता दे कि जाजमऊ में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिवंगत महताब आलम की फैक्टरी से बैटरी चोरी हुई थी। यहां से मिले सीसीटीवी के फुटेज में चोरी की वारदात देखी गई।

0
232

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के जेके चौराहे पर लोगों ने एक बैटरी चोर पकड़ा। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर पूछताछ की। इस दौरान उसने कई चोरियां कबुली और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अब इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बता दे कि जाजमऊ में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिवंगत महताब आलम की फैक्टरी से बैटरी चोरी हुई थी। यहां से मिले सीसीटीवी के फुटेज में चोरी की वारदात देखी गई। इसके बाद कई कर्मचारियों ने शनिवार को पहचान कर जाजमऊ के जेके चौराहे पर चोर के साथ ई-रिक्शा पकड़ लिया।

इसके बाद लोगों ने आरोपी के हाथ बांध दिए। इसके बाद पूछताछ के लिए उसे पीटा। आरोपी ने रिलाइंस ट्रेंड कंपनी समेत अन्य जगह भी बैटरी चोरी की वारदात कबूली। फिर आरोपी को जाजमऊ पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें : UP News: जानें क्यों एएसओ अभ्यर्थियों ने आधी रात को किया अर्धनग्न प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here