न्यूज़लिंक हिंदी। असम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल में एंट्री कर चुकी है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा में किसी तरह की बाधा या परेशानी ना हो, इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है।

खरगे ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल से गुजर रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सुरक्षित रास्ता देने की मांग की है। खरगे ने लिखा है कि सीएम अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी करें।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य से गुजरने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए उचित अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा है। pic.twitter.com/PcEdYTvWPX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
ये भी पढ़े: ED ने कश्मीर में हिजबुल आतंकियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, घाटी में जुटा रहे थे धन
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल बंगाल में है। बता दे की बंगाल के दार्जिलिंग में पुलिस ने राहुल गांधी की सार्वजनिक बैठक को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह बैठक 28 जनवरी को होनी है। ऐसे में बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम ने भी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नीतीश कुमार के एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के कयासों के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संजोयक बनाने के साथ ही अन्य राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी संयोजक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
Congress President has appointed former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel as Senior Observer to coordinate Bharat Jodo Nyay Yatra and other party activities in Bihar with immediate effect. pic.twitter.com/7553CKJLyG
— ANI (@ANI) January 27, 2024
जदयू के विपक्षी गठबंधन से बाहर जाने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कही ये बात
बिहार में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘जदयू के विपक्षी गठबंधन से बाहर जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनके दिमाग में क्या है, यह साफ नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं और फिर दिल्ली जाऊंगा। पूरी जानकारी लेने के बाद ही मैं इस पर कुछ कह सकूंगा। देखते हैं क्या होता है…हमारी कोशिश है कि सभी को एकजुट रखा जाए। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट रहेंगे, तो हम अच्छी टक्कर दे सकते हैं और यह INDIA अलायंस की सफलता होगी। जो लोकतंत्र बचाने के इच्छुक हैं, उनका विचार नहीं बदलेगा और वह हमारे साथ रहेगा।’

