Hrithik ने फैंस को दिया सरप्राइज, थिएटर में ‘फाइटर’ देख रहे लोगों के बीच पहुंचे एक्टर, फैंस हुए खुश

सिद्धार्थ आनंद की एरियल एक्शन फिल्म फाइटर सिनेमा घरों में लगातार धूम मचा रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

0
436

न्यूज़लिंक हिंदी। सिद्धार्थ आनंद की एरियल एक्शन फिल्म फाइटर सिनेमा घरों में लगातार धूम मचा रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। जिसके बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पॉजिटिव रिव्यू भी सामने आ रहा है। बता दे कि यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। जिसे देखने के लिए ऑडियंस की काफी भारी मात्रा को देखा जा रहा है। जिस बीच ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।

मुंबई के एक थिएटर में सरप्राइज विजिट करके ऋतिक रोशन ने सभी को हैरान कर दिया। इसी का एक वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक फाइटर की टीम के साथ एंट्री मारते नजर आ रहे हैं। वहीं अचानक अपने पसंदीदा एक्टर को देख मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे। ऋतिक ने फिल्म को मिल रहे ढेर सारे प्यार के लिए सभी लोगों का शुक्रिया अदा भी किया।

ये भी पढ़े: Kanpur: राम जानकी मंदिर और भाजपा नेता को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कम

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि और ये हो गया! यही कारण है कि मैं जो करता हूं वो करता हूं। इन मुस्कुराते चेहरों को देखकर बहुत खुशी हुई। आप सभी के प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!

ये भी पढ़े: देओल परिवार में फिर बजेगी शहनाई, उदयपुर में होगी एक्टर सनी देओल की भांजी की शादी, 29 से शुरू होगी रॉयल वेडिंग

फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो दीपिका और ऋतिक के अलावा फाइटर में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, ऋषभ साहनी और संजीदा शेख जैसे बेहतरीन स्टार्स हैं। फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका में नजर आ रहे हैं, तो वहीं दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के रूप में दिख रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here