न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट से सील एरिया में कथित शिवलिंग और वजूखाना क्षेत्र का भी ASI से वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग की गई है। आपको बता दे कि हिंदू पक्ष ने कोर्ट से कहा है कि वह 19 मई 2023 को दिए अपने उस आदेश में बदलाव करे, जिसके तहत परिसर में जिस जगह पर शिवलिंग मिली थी, उस जगह पर वैज्ञानिक सर्वे पर लगी रोक को हटाया जा सके।
याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट पुरातत्व विभाग (एएसआई) के महानिदेशक को ज्ञानवापी की उस जगह पर सर्वे के निर्देश दे, जिस जगह पर कथित तौर पर शिवलिंग होने की बात कही गई थी, ताकि उसकी प्रकृति का पता लगाया जा सके।
दरअसल, ज्ञानवापी परिसर की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट बुधवार को मुकदमे के पक्षकारों ने सार्वजनिक कर दी। सर्वे के दौरान 32 जगह मंदिर से संबंधित प्रमाण मिले हैं। पक्षकारों ने जो सर्वे रिपोर्ट दी है, वह 839 पेज की है।
ये भी पढ़ें :US: बेघर नशेड़ी ने भारतीय छात्र की बेहरमी से की हत्या, वारदात CCTV फुटेज में हुई कैद, जानें पूरा मामला

