न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का कद बढ़ा दिया गया है। आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी 2024 को रिटायर हो रहे हैं।
ये भी पढ़े : UP News: टीईटी पास किए बगैर प्राथमिक शिक्षकों का न हो प्रमोशन- इलाहाबाद हाईकोर्ट
कई अपराधियों का किया सफाया
प्रशांत कुमार 1990 बैच के IPS अफसर हैं और बिहार के रहने वाले हैं। वह अब तक 300 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। यूपी में खूंखार संजीव जीवा, कग्गा, मुकीम काला, सुशील मूंछ, अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, विक्की त्यागी, साबिर गैंग का आतंक था। आईपीएस प्रशांत ने टीम के साथ मिलकर इन गैंग के कई अपराधियों का सफाया किया।
ये थे कार्यवाहक डीजीपी पद के दावेदार
कार्यवाहक के तौर पर आईपीएस प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद लगातार चौथी बार यूपी में कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति हुई है। डीजीपी पद के लिए आईपीएस प्रशांत कुमार के अलावा, डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा भी दावेदार थे।
ये भी पढ़े : Manipur Violence: मणिपुर में फिर खूनी झड़प, फायरिंग में दो लोगों की गई जान, BJP नेता सहित 5 लोग जख्मी
अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
यूपी में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि लगता है एक बार फिर उप्र को कार्यवाहक डीजीपी मिलनेवाला है। जनता पूछ रही है कि हर बार कार्यवाहक डीजीपी बनाने का खेल दिल्ली-लखनऊ के झगड़े की वजह से हो रहा है या फिर अपराधियों के संग सत्ता की साँठगाँठ के कारण।

