Kanpur: नगर निगम सदन शुरू होने से पहले खत्म, पार्षद धरने पर बैठे, जमकर हंगामा

बता दें कि महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त का पार्षद इंतजार करते रहे। महीने के अंतिम दिन नगर निगम मुख्यालय स्थित सदन सभागार में सभी पार्षदों और नगर निगम, जलकल और जल निगम अधिकारियों को बुलाया गया।

0
211

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। नगर निगम सदन की बैठक बुधवार को एक घंटे बाद भी शुरू न होने पर हंगामा शुरू हो गया। नगर आयुक्त और महापौर के न पहुंचने पर पार्षदों ने कहा कि यह सदन का अपमान है। नगर निगम में जमकर नारेबाजी हो रही है।

बता दें कि महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त का पार्षद इंतजार करते रहे। महीने के अंतिम दिन नगर निगम मुख्यालय स्थित सदन सभागार में सभी पार्षदों और नगर निगम, जलकल और जल निगम अधिकारियों को बुलाया गया। महापौर के अनुसार बैठक में केवल पूर्व सदन की बैठक में दिये गये निर्देश और प्रस्तावों पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट से सदन को अवगत कराया जाएगा।

नगर निगम सचिव के मुताबिक अध्यक्ष की अनुमति के बाद ही नये प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। हलांकि, कुछ पार्षद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सदन से समय मांग सकते हैं। जिसको लेकर हंगामा होने की उम्मीद है। सदन में जूही राखी मंडी की पार्षद शालू कनौजिया कटोरा लेकर पहुंची हैं।

सदन के नेता पार्षद नवीन पंडित ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सदन स्थगित हो गया है 1 बजे महापौर प्रमिला पांडेय के साथ प्रमिला भवन में बैठक है सब लोग वहीं चले।

भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने कहा कि लोकसभा सदन की कार्यवाही हो रही है इसलिए नगर निगम की कार्यवाही नहीं हो सकती नियमानुसार यह गलत है इसलिए सदन स्थगित किया गया है।

विपक्ष के कांग्रेस पार्षद उप नेता सदन हाजी सुहैल अहमद ने कहा कि यह शर्म की बात है। इतना अपमान कभी नही हुआ। प्रमिला भवन में बैठके में शामिल नहीं होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here