Budget 2024: बजट से ठीक पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, 15000 रुपये तक सस्ते होंगे सभी तरह के स्मार्टफोन

दरअसल भारत सरकार ने मोबाइल फोन के प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स-पार्ट्स पर आयात शुल्क में कटौती की है। मोबाइल पार्ट्स पर अब आयात शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।

0
349

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत सरकार ने अंतरिम बजट से ठीक पहले एक बड़ी घोषणा की है जो कि मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दरअसल भारत सरकार ने मोबाइल फोन के प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स-पार्ट्स पर आयात शुल्क में कटौती की है। मोबाइल पार्ट्स पर अब आयात शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। ऐसे में 50 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन की कीमत 7500 रुपये घट जाएगी, जबकि 1 लाख रुपये वाले स्मार्टफोन की कीमत में 15 हजार रुपये की कटौती हो जाएगी।

ये भी पढ़े : Gyanvapi: फास्ट ट्रैक-कोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने कहा- दोनों पक्षों को दी जाए ASI सर्वे रिपोर्ट, 5 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

क्या होगा इसका फायदा?
वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक मोबाइल फोन के पार्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी जैसे बैटरी, मेन लेंस और अन्य मैटेरियल आइटम जैसे प्लास्टिक और मेटल की कीमत में 10 फीसद की कटौती हो सकती है। हालांकि सवाल उठता है कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह कदम कैसे फायदेमंद रहेगा? तो बता दें कि भारत में स्मार्टफोन की लागत कम होने से एक्सपोर्ट बढ़ेगा। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में इजाफा होगा। इससे भारत में नए रोजगार पैदा होंगे, जो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सही कदम होगा।

ये भी पढ़े : UP DGP: प्रशांत कुमार यूपी के कार्यवाहक DGP बने, कर चुके हैं 300 से ज्यादा एनकाउंटर, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

भारत में बनते हैं ज्यादातर स्मार्टफोन
रिपोर्ट की मानें, तो सरकार की तरफ से मोबाइल फोन और उसके पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाने से हाई एंड स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आएगी। साथ ही ऐपल, सैमसंग, वीवो और ओप्पो के स्मार्टफोन की कीमत घट सकती है। रिपोर्ट की मानें, तो भारत में बिकने वाले 99.2 फीसद मोबाइल फोन देश में ही बने होते हैं। भारत का स्मार्टफोन निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 100 प्रतिशत बढ़कर 11.1 बिलियन डॉलर हो गया। हालांकि भारत सरकार इस नंबर में ज्यादा इजाफा करने की उम्मीद में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here