Kanpur: भैरोघाट से अटल तक मंडरा रहे हैं मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, हो जाए सावधान

वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर मगरगच्छ दिखने की सूचना दी। हालांकि काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। आज कल आपको गंगा के किनारे जाते समय सावधान रहने की जरूरत है। बता दे कि अटल घाट से लेकर भैरोघाट तक पूरे इलाके में मगरमच्छों का कुनबा टहल रहा है, जो गंगा से बाहर आकर भी रेत पर भी देखा जा रहा है। इसके वीडियो भी आज कल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पिछले पांच दिनों में दो से तीन मगरमच्छ नजर आए हैं। बता दे कि मगरमच्छों का ये कुनबा शिकार की तलाश में रहता है। जिसे पकड़ने के लिए लोगों ने वन विभाग और पुलिस दोनों को सूचना दी है, लेकिन किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की है। अब घाट के किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा
वहीं मंगलवार सुबह एक मगरमच्छ भैरोघाट पंपिंग के पास नजर आया। उसे देखकर अचानक लोगों में हड़कंप मच गया और वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर मगरगच्छ दिखने की सूचना दी। हालांकि काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

खतरा बढ़ गया है
पूर्व पार्षद मदनबाबू ने बताया गंगा के किनारे दो मगरमच्छ दिखाई दिए हैं। लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। कई ऐसे लोग भी हैं जो भोर पहर गंगा में रोजाना स्नान करने जाते हैं। उनके लिए खतरा बढ़ गया है। पांच दिन पहले रानी घाट में भी गंगा के किनारे रेत पर मगरमच्छ नजर आए थे।

मगरमच्छ की सूचना पर कर्मचारियों को घाट पर भेजा गया था। वह लोगों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं। मगरमच्छ धूप सेंकने रेती पर आ रहे हैं।   -दिव्या ,जिला वन अधिकारी

ये भी पढ़ें : Kanpur: नगर निगम सदन शुरू होने से पहले खत्म, पार्षद धरने पर बैठे, जमकर हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here