न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी जिले से एक हैरान करने वाली मामला सामने आया है। वहां अनोखे तरह की शादी देखने को मिली है। जहां सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन खुद को ही जयमाला डालते नजर आ रही है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बगैर दूल्हे के कई दुल्हन अपने आप को ही जयमाला पहनाती नजर आ रही हैं। पूरा मामला क्या है चलिए आपको बताते हैं।
UP के जिला बलिया में बिना दूल्हों वाली शादी –
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई। बड़ी संख्या में दूल्हे के बिना ही दुल्हनों को माला पहना दी गई। कइयों की शादी कई साल पहले हो चुकी थी। कई आपस में भाई-बहन थे। ये सब हुआ सिर्फ कपल्स बनकर फोटो… pic.twitter.com/UNkYDLwj0h
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 31, 2024
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। यहां बीते 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई। आपको बता दे की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार 51 हजार रुपये देती है। हर जिले में इसका आयोजन होता है। इसी क्रम में बलिया जिले में 568 जोड़ों की शादी कराई गई थी लेकिन अब इसमें फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आया है। सैकड़ों दुल्हनों की बिना दूल्हों की ही शादी करवा दी गई।
कई सारी दुल्हनों ने तो अपने ही हाथों से अपने गले मे वरमाला डाल ली। बुर्के में आई कई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथ से ही वरमाला डाली। पूछताछ में ये भी पता चला कि इनमें कई सारी लड़कियां घूमने-फिरने के लिए आई थीं, जिन्हें पैसे का लालच देकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जी तरीके से बैठा दिया गया ताकि, कागजों में गिनती हो जाए और सरकारी खजाने से पैसे ले लिए जाएं।
ये भी पढ़े : Rajasthan News: ‘चुनावी घोषणाएं पूरा करने का समय’, CM Bhajan Lal Sharma ने विधानसभा में किए 4 बड़े ऐलान
फिलहाल इस पूरे मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिला प्रशासन ने भी जांच टीम गठित कर दी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को तत्काल रोक दिया गया है।

