चोपड़ा खानदान में फिर बजेगी शहनाई, परिणीति चोपड़ा के बाद प्रियंका की ये बहन बनेंगी दुल्हन, राजस्थान में होगी शादी

साल 2023 में कई सेलेब्स ने शादी रचाई, जो काफी चर्चा में भी रही| वहीं अब 2024 में भी कई सेलिब्रिटीज शादी की तैयारियों में हैं। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा ने ‘आप’ नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए थे।

0
526

न्यूज़लिंक हिंदी। साल 2023 में कई सेलेब्स ने शादी रचाई, जो काफी चर्चा में भी रही| वहीं अब 2024 में भी कई सेलिब्रिटीज शादी की तैयारियों में हैं। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा ने ‘आप’ नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए थे। अब एक बार फिर चोपड़ा खानदान में शादी को लेकर जश्न का माहौल बनने वाला है।

दरअसल, ‘सफेद’ फेम एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इस साल शादी करने की तैयारी में हैं। वह अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्ट्रेस ने टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह कब शादी करेंगी। इसी के साथ मीरा चोपड़ा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो उनके जल्द दुल्हन बनने की बात को पक्की करता है।

ये भी पढ़े:  Rajasthan News: ‘चुनावी घोषणाएं पूरा करने का समय’, CM Bhajan Lal Sharma ने विधानसभा में किए 4 बड़े ऐलान

मीरा ने बताया कि उनकी शादी मार्च में होगी। डेट भी फाइनलाइज कर ली गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह राजस्थान में शादी करना चाहती हैं। इसके लिए राजस्थान में ही शानदार वेन्यू की तलाश की जा रही है। मीरा ने अपने होने वाले पति के बारे में कोई डिटेल नहीं दी, मगर इतना जरूर कहा कि धीरे-धीरे वह अपनी शादी से जुड़ी हर कड़ी का खुलासा करती रहेंगी।

मीरा ने कहा कि शादी के लिए निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आमंत्रित किया जाएगा। अगर वह किसी प्रोजेक्ट में बिजी नहीं होंगे, तो जरूर आएंगे।

ये भी पढ़े:  Budget 2024: बजट से ठीक पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, 15000 रुपये तक सस्ते होंगे सभी तरह के स्मार्टफोन

बता दे की मीरा ने ‘सेक्शन 375’, ‘सफेद’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने साउथ जोन में भी अपने टैलेंट का दमखम दिखाया है। मीरा ने ‘मरुधामलाई’ और ‘अन्बे आरुयीरे’ जैसी कुछ साउथ की फिल्मों में काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here