न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। गुरुवार यानी आज विंध्याचल रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर ट्रेन रुकते ही एसी कोच से फायर अलार्म की घंटी गुंजी। बता दे कि कोच में मौजूद कर्मचारियों ने वाकी-टाकी से स्टेशन मास्टर को सूचना दी और इसके बाद गाड़ी को आगे रवाना नहीं किया गया। मरम्मत कार्य करने के एक घंटे बाद ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना किया गया।
जानें पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दे कि विंध्याचल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पटना से आ रही पटना कुर्ला एक्सप्रेस (13201) सुबह छह बजकर 10 मिनट पर खड़ी हुई तो अचानक एसी कोच से फायर अलार्म बजने लगा। कोच से धुआं निकलने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। तत्काल सभी रेलकर्मी पहुंचे। वहीं मरम्मत कार्य कर सुबह सातबजकर 20 मिनट पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
ये भी पढ़ें :Gyanvapi Case: व्यासजी के तहखाने की तस्वीरें आईं सामने, हुआ शंखनाद, पूजा-अर्चना के बाद मंगला आरती भी हुई
विंध्याचल रेलवे स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी ने बताया कि पटना कुर्ला एक्सप्रेस एसी कोच में धुंआ निकलने के कारण एक घंटे गाड़ी खड़ी रही। मरम्मत कर आगे ट्रेन को रवाना किया गया।

