संदीप रेड्डी वांगा के ऑफर का कंगना रनौत ने दिया जवाब, कहा- ‘मुझे कोई रोल मत देना, नहीं तो आपके…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय रखना पसंद करती हैं। कुछ समय पहले कंगना ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की आलोचना की थी।

0
395

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय रखना पसंद करती हैं। कुछ समय पहले कंगना ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की आलोचना की थी। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर पर तंज कसा था। एक्ट्रेस के बाद डायरेक्टर संदीप ने कहा था कि वह उनके रीमार्क्स पर ध्यान नहीं देती हैं। संदीप ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कंगना की तारीफ की थी और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस पर अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा- वो संदीप के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।

कंगना रनौत ने दिया जवाब
संदीप के कंगना के साथ काम करने की बात कहने के बाद कंगना रनौत ने इस पर अपना जवाब दिया है। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि समीक्षा और आलोचना दो अलग-अलग चीजें हैं और हर कला के बारे में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने हिंदी में लिखा कि जिस तरह से संदीप रेड्डी वांगा ने उनके प्रति सम्मान दिखाया, उससे पता चलता है कि वह सिर्फ मर्दाना फिल्में ही नहीं बनाते बल्कि उनका रवैया भी मर्दाना है। कंगना रनौत ने आगे मजाक में यह भी कहा कि संदीप को उन्हें रोल नहीं देना चाहिए, क्योंकि उनकी फिल्मों में अल्फा हीरो नारीवादी बन जाएंगे और फिर उनकी फिल्में भी पिट जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री को उनकी जरूरत है, क्योंकि वह ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाते हैं।

संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था- अगर मुझे मौका मिलता है और लगता है कि वो मेरे रोल में फिट बैठती हैं तो मैं उनके पास जाकर स्टोरी सुनाऊंगा। मुझे क्वीन और बाकी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई तो अगर वो एनिमल को लेकर नेगेटिव कमेंट दे रही हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं गुस्सा नहीं होंगा क्योंकि मैंने उनका काम देखा है। मुझे बुरा नहीं लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here